29 Mar 2024, 15:06:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लॉस एंजिलस में पार्टी के दौरान गोलीबारी में पांच लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2020 11:36AM | Updated Date: Aug 12 2020 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलस। अमेरिका के लॉस एंजिलस में हार्बर गेटवे नेबरहुड इलाके के पास एक पार्टी के दौरान हुयी गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए। लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के संचालन केंद्र में डेलटोरर अधिकारी का हवाला देते हुए स्थानीय मीडिया ने बताया कि यह घटना मंगलवार तड़के साढ़े बजे घटी जब एक वेयर हाउस में आयोजित्त पार्टी में कुछ लोगों पर एक अज्ञात व्यक्ति ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए। सिटी न्यूज ने अधिकारी के हवाले से कहा,"सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि गोलीबारी की वजह गैंग से संबन्धित हो सकती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »