16 Apr 2024, 20:01:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एक दिन में 56,110 लोग कोरोनामुक्त, अब तक करीब 16.40 लाख स्वस्थ हुए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2020 10:55AM | Updated Date: Aug 12 2020 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच इससे निजात पाने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान 56 हजार से ज्यादा लोगों के स्वस्थ होने के बाद अब तक करीब 16.40 लाख मरीज संक्रमणमुक्त हो गये हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 56,110 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 16,39,600 हो गयी है।
 
इसी अवधि में 60,963 लोग संक्रमित हुए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 23,29,639 हो गयी है तथा 834 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 46,091 हो गयी। देश में सक्रिय मामले 4019 बढ़कर 6,43,948 हो गये हैं। देश में अब सक्रिय मामले 27.64 प्रतिशत, रोगमुक्त होने वालों की दर 70.38 प्रतिशत और मृतकों की दर 1.98 प्रतिशत है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 818 बढ़कर 1,48,860 हो गये तथा 256 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 18,306 हो गया।
 
इस दौरान 10014 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,68435 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। आंध्र प्रदेश में मरीजों की संख्या 176 कम होने से सक्रिय मामले 87,597 हो गये हैं। राज्य में अब तक 2203 लोगों की मौत हुई है, वहीं 9113 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 1,54,749 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »