नई दिल्ली। इन दिनों पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रहीं है। लेकिन इस बीच रूस से बहुत की बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रूस ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन तैयार कर ली है। इस बात का ऐलान खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को किया है। पुतिन ने कहा कि रूस ने कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन तैयार कर ली है जिसे स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है।
पुतिन की बेटी को लगा पहला टीका
इस टीके से कोरोना वायरस के खिलाफ स्थाय़ी इम्यूनिटी विकसित की जा सकती है। एक वीडियो कांफ्रेंसिंग में रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि आज सुबह दुनिया में पहली बार कोरोना वायरस का टीका तैयार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस वैक्सीन का इस्तेमाल उनकी बेटी पर भी किया जा चुका है।
बेटी थी कोरोना संक्रमित, अब हुई ठीक
रुसी राष्ट्रपति ने ऐलान करते हुए ये खास तौर पर कहा कि उनकी बेटी भी वैक्सीन ले चुकी है। दरअसल, उनकी बेटी को कोरोना संक्रमित पाया गया था जिसके बाद पुतिन ने अपनी बेटी को कोरोना वैक्सीन डोज दिया। इसके बाद अब उनकी बेटी बिल्कुल ठीक हैं।
परीक्षण में लिया था हिस्सा
पुतिन ने कहा- मेरी बेटी ने भी इस वैक्सीन का टीका लिया है, शुरू में उसे हल्का बुखार था लेकिन अब वह बिलकुल ठीक है। उन्होंने बता कि मेरी बेटी ठीक है और बढ़िया महसूस कर रही है। उसने भी इस पूरे परीक्षण में हिस्सा लिया था। इस ऐलान के बाद रूस पहला देश बन गया है जिसने वैक्सीन बना लेने का काम पूरा करने का दावा किया है।
सबसे पहले इन्हें मिलेगी वैक्सीन
रूस ने प्लान किया है कि यह वैक्सीन सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स को दी जाएगी, उसके बाद बुजुर्गों को। मॉस्को ने कई देशों को भी वैक्सीन सप्लाई करने की बात कही है। रूस का कहना है कि वह अपने कोरोना टीके का बड़े पैमाने पर उत्पादन सितंबर से शुरू कर सकता है।
जल्द बनेंगे करोड़ों अरबों डोज
जानकारी मिली है कि रूस में बनाई गई इस वैक्सीन को मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट ने विकसित किया है। पुतिन ने ऐलान किया है कि जल्द ही इस वैक्सीन का बड़े लेवल पर प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा। साथ ही इसकी करोड़ों अरबों डोज बनाई जाएंगी।