19 Apr 2024, 03:46:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बेरूत विस्फोट में अब तक 149 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2020 1:26PM | Updated Date: Aug 7 2020 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरूत। लेबनान की राजधानी बेरूत के पोत पर हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गयी है। लेबनान के ओरियंट ली-जॉर नामक समाचार पत्र ने शुक्रवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट में  इससे पहले मृतकों की संख्या 137 बताई जा रही थी। लेबनान की राजधानी बेरूत के पोत पर मंगलवार शाम को हुए भीषण विस्फोट के कारण करीब आधा शहर बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। विस्फोट के कारण 5000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। लेबनान के अधिकारियों ने कहा है कि पोत पर यह भीषण धमाका 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट के कारण हुआ था, जो असुरक्षित तरीके से पोत के एक गोदाम में रखा गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »