26 Apr 2024, 05:03:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में कोरोना रिकवरी दर 77 फीसदी से अधिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2020 12:33AM | Updated Date: Aug 7 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 5,267 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,71,894 हो गयी है लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 77 फीसदी के पार पहुंच गयी है। 

कोरोना वायरस निगरानी केंद्र ने गुरुवार को बताया कि इस दौरान 116 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14,606 हो गयी है। सबसे गंभीर रूप से प्रभावित राजधानी मॉस्को में 684 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,45,468 हो गयी है। 

केंद्र के मुताबिक इस अवधि में 7,331 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 6,76,357 पहुंच गयी है। यानी देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर अब 77.57 फीसदी पहुंच गया है। बुधवार तक पूरे देश में 2,45,379 लोग चिकित्सा निगरानी में थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »