20 Apr 2024, 15:13:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भूमि पूजन के साथ साकार हुआ भव्य राम मंदिर का सपना - 32 सेकंड का था मुहूर्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2020 1:09PM | Updated Date: Aug 5 2020 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण की नींव रख दी है। राम मंदिर की नींव मध्याह 12 बजकर 44 मिनट 8 सेकेंड से लेकर 12 बजकर 44 मिनट 40 सेकेंड के बीच रखी गई। ये 32 सेकंड का समय ग्रहों और नक्षत्र का बहुत ही शुभ योग माना गया है। इस दौरान हरि संकीर्तन का आयोजन किया गया। मुख्य पूजन के बाद पीएम मोदी मंच से उठ गए और भूमि पूजन का कार्यक्रम पूरा हो चुका है।
 
पूरे विधिवत तरीके से इस भूमि पूजन को संपन्न किया गया और पंडितों को इस भूमि पूजन के बाद पीएम मोदी की तरफ से दक्षिणा भी दी गई।
5 अगस्त को ही मंदिर का मुख्य पूजन किया गया। अंक ज्योतिष में 5 का अंक बुध ग्रह का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को शुभ ग्रह माना गया है। इस ग्रह का संबंध सुख-समृद्धि से है। वहीं राम मंदिर में 5 शिखरों का निर्माण होगा। मंदिर भूमि पूजन के समय 5 रजत ईंट रखीं गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »