20 Apr 2024, 19:50:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

29 साल बाद अयोध्या पहुंचे PM मोदी, रामलला के लिए दर्शन - हुए दंडवत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2020 12:25PM | Updated Date: Aug 5 2020 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। 500 साल बाद वो घड़ी आई है, जिसकी प्रतीक्षा करोड़ों हिंदुओं को थी। अभिजीत मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के लिए भूमि पूजन कर रहे हैं। मंत्रोच्चार जारी हो चुका है। पीएम मोदी सबसे पहले हनुमान गढ़ी पहुंचे। यहां पूजा अर्चना की। अब अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन कर रहे हैं। पीएम मोदी देश के पहले ऐसे पीएम हैं, जिन्हें राम लला के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। भूमिपूजन स्थल पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उमा भारती, साध्वी ऋतंभरा, संघ प्रमुख मोहन भागवत और योग गुरु बाबा राम देव समेत तमाम संत और मेहमान मौजूद हैं। पीएम मोदी ने 29 साल बाद रामजन्मभूमि पर कदमर रखा है। पीएम मोदी ने यहां राम लला के दर्शन किए और साष्टांग दंडवत किया।
 
इससे पहले आखिरी बार नरेंद्र मोदी 29 साल पहले यानी 1991 में अयोध्या आए थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी नरेद्र मोदी देश-दुनिया की यात्रा पर गए, मगर अयोध्या कभी नहीं आए। इसलिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अयोध्या दौरा काफी अहम है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में करीब तीन घंटे बिताएंगे और राम मंदिर की नींव रखेंगे। अयोध्या में आज वह सबसे पहले हनुमानगढ़ी जाएंगे और उनका दर्शन करेंगे। इसके बाद रामजन्मभूमि परिसर पहुंचकर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी मंदिर निर्माण के लिए शुभ मुहूर्त में शिलान्यास भी करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »