19 Apr 2024, 23:28:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक के पूर्व CM और विपक्ष के नेता सिद्दारामैया को हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2020 12:01PM | Updated Date: Aug 4 2020 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्दारामैया कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सिद्दारामैया ने स्वयं के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मंगलवार को ट्विटर पर दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने लिखा," मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं और डाक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। मेरा अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध है कि अपनी कोरोना जांच करा लें और स्वयं को क्वारंटीन कर लें।"   कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और उनकी बेटी तथा पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदम्बरम के पुत्र सांसद कार्ति चिदंबरम भी संक्रमण ग्रसित हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »