19 Apr 2024, 20:46:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शाह के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट करने पर कांग्रेस नेता गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2020 12:04AM | Updated Date: Aug 4 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के सदस्य आनंद प्रकाश को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आनंद प्रसाद कर्नाटक कांग्रेस आईटी सेल सचिव और के.आर. पुरम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।
 
कुछ शरारती तत्वों की ओर से शाह के स्वास्थ्य को लेकर एक अपमानजनक ट्वीट पोस्ट करने के बाद प्रसाद ने उसका जवाब देते हुए उकसाने वाली और अपमानजनक टिप्पणी की थी। आनंद प्रसाद के ट्वीट के बाद उनके खिलाफ कुब्बन पार्क पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गयी। शिकायत पर कार्रवाई रकते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »