20 Apr 2024, 06:04:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर हर्षवर्धन ने किया नमन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 6:52PM | Updated Date: Aug 3 2020 6:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत-भारती, जयद्रथ वध, साकेत और यशोधरा जैसी कालजयी रचनाओं के रचयिता एवं राष्ट्रचेतना के महान कवि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने उन्हें आज नमन किया। डॉ हर्षवर्धन ने सोमवार को मैथिलीशरण गुप्त की कविता की चंद पंक्तियों को ट्वीट करने के साथ अपने संदेश में कहा,‘‘ पद्मभूषित, राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर शत-शत नमन।
 
आम जनमानस में राष्ट्रजीवन की चेतना को स्वर देने वाले गुप्त जी की कालजयी रचनाएं सदैव प्रेरणा की प्रकाशपुंज रहेंगी।’’ मैथिलीशरण गुप्त का जन्म तीन अगस्त 1886 को  उत्तर प्रदेश के झांसी में हुआ था। उनकी कालजयी कृति भारत-भारती स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बहुत लोकप्रिय हुई। उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने राष्ट्रकवि की उपाधि दी थी। उनका निधन 78 साल की उम्र में 12 दिसंबर 1964 को हुआ था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »