25 Apr 2024, 05:32:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तिरंगे को डिजायन करने वाले पिंगली वेंकैया को नायडू ने किया नमन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 12:19AM | Updated Date: Aug 3 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ' तिरंगे ' का डिजायन तैयार करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया को नमन किया है। नायडू ने रविवार को एक ट्वीट में कहा , ‘‘ भारत की अस्मिता के प्रतीक और हमारी राष्ट्रीय आस्था के केंद्र 'तिरंगे' को डिजाइन करने वाले पिंगली वेंकैया जी की जन्म जयंती के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति को सादर नमन करता हूं।’’  उप राष्ट्रपति ने कहा कि पिंगली वेंकैया जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। एक भू वैज्ञानिक, खनन वैज्ञानिक, शिक्षा शास्त्री, भाषाविद, कृषि वैज्ञानिक के रूप में आपने देश और समाज की अनुकरणीय सेवा की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »