20 Apr 2024, 12:21:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मंत्री रानी के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, कहा- आपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2020 7:04PM | Updated Date: Aug 2 2020 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए रविवार को उनके परिवार और मित्रों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। वरुण कोरोना संक्रमित थीं और लखनऊ पीजीआई में उपचार के दौरान उनका आज  निधन हो गया। मोदी ने शोक संदेश में कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री कमल रानी वरुण जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उनका पूरा जीवन समाजसेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राज्य में भाजपा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं।ओम शांति!’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »