23 Apr 2024, 17:30:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमिताभ को 22 दिन बाद मिली हॉस्पिटल से छुट्टी, रिपोर्ट आई निगेटिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2020 5:32PM | Updated Date: Aug 2 2020 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन आखिरकार कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैं। कोरोना से निगेटिव होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट कर सभी प्रशंसकों और चाहने वालों का शुक्रिया कहा है। उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने यह जानकारी दी। अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के कारण नानावती अस्पताल में भर्ती थे। 
 
उनकी ताजा कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। अमिताभ बच्चन 23 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे। उन्होंने बीते 11 जुलाई को यह जानकारी दी थी कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस खबर के कुछ दिन बाद ही अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट कर कहा था कि उनका कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। 
 
अभिषेक ने लिखा है, ‘दुर्भाग्य से कुछ कॉमरेडिटी के कारण मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं और अभी अस्पताल में ही रहूंगा। मेरे परिवार के लिए सतत दुआ और प्रार्थनाओं के लिए आपका एक बार फिर शुक्रिया। बहुत विनम्र और आभारी। मैं इसे हरा दूंगा और स्वस्थ होकर लौटूंगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »