19 Apr 2024, 16:55:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राम मंदिर भूमि पूजन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे आडवाणी-जोशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2020 12:23PM | Updated Date: Aug 2 2020 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। ऐसे में जन्मभूमि निर्माण ट्रस्ट ने राम मंदिर आंदोलन के भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को भी फोन से आने का न्यौता दिया है। लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए उनकी इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद कम है। हां इस कार्यक्रम में दोनों नेता वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हो सकते हैं।
 
बता दें इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होंगे। लेकिन 5 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में राम मंदिर आंदोलन के मुख्य नेताओं को कोरोना वायरस के चलते शामिल नहीं होने की बात कही जा रही है।
 
दरअसल, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला 5 अगस्त को रखी जानी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी 5 अगस्त यानि भूमिपूजन के दिन अयोध्या जाना प्रस्तावित है। पीएम यहां आकर मंदिर की नींव रखेंगे। मंदिर निर्माण के भूमिपूजन का ये कार्यक्रम 5 अगस्त को सुबह 8 बजे शुरू होने की उम्मीद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »