28 Mar 2024, 22:10:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मंत्री रानी के निधन से दुखी केजरीवाल, बोले- कोरोना को हल्के में न लें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2020 12:15PM | Updated Date: Aug 2 2020 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की टेक्निकल शिक्षा मंत्री कमल रानी का आज सुबह निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनकी मौत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। साथ ही सभी लोगों को एक जरूरी सलाह भी दी है।
सीएम केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि इस खबर को सुनकर बहुत दुख हुआ।
 
भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। हम सभी को अपनी सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना को हल्के में न लें। सीएम केजरीवाल दिल्लीवालों को भी लगातार कोरोना से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह देते रहते हैं। उनका कहना है कि दिल्ली में भले ही कोरोना की स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन ये कभी भी बढ़ सकता है।
 
उत्तर प्रदेश की टेक्निकल शिक्षा मंत्री कमल रानी 18 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। मंत्री को लखनऊ के पीजीआई में भर्ती किया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था। उनका पूरा नाम कमला रानी वरुण था। कमलारानी की मौत के बाद उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है। उनके परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। यहां पर संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 89,048 पहुंच गई है। वहीं 1,677 लोगों की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई है। यूपी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 36,037 हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि यहां पर 51,334 कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »