24 Apr 2024, 21:03:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना से मौत, योगी का अयोध्या दौरा रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2020 12:13PM | Updated Date: Aug 2 2020 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन हो गया है। वे यूपी विधानसभा की सदस्य थीं। इससे पहले वे सांसद भी रह चुकी हैं। कमल रानी वरुण यूपी सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थीं। कमल वरुण कोरोना से संक्रमित थीं और लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। वह 62 वर्ष की थीं। मंत्री कमल रानी वरुण के निधन की सूचना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज का अपना अयोध्या और बाराबंकी का दौरा स्थगति कर दिया है।  
 
कमल रानी वरुण 18 जुलाई को कोरोना से संक्रमित हुई थीं। इसके बाद में इलाज के लिए उन्हें लखनऊ पीजीआई में दाखिल कराया गया था जहां रविवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का बीते कई दिनों से इलाज चल रहा था वो कोरोना पॉजिटिव थीं। आज सुबह उनका दुखद निधन हुआ है। मैं कमल रानी वरुण के दुखद निधन पर उनके प्रति कोटि-कोटि श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
 
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी जी का कोरोना के कारण निधन हो गया है। इस सूचना से मैं बहुत दुखी हूं। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भगवान उनके परिजनों और उनके समर्थकों यह दुख सहने की शक्ति दें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »