29 Mar 2024, 17:40:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इजरायल में कोविड-19 के मृत्यु मामलों में एक दिन में सर्वाधिक वृद्धि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2020 12:01PM | Updated Date: Aug 2 2020 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेरूसलम। इजरायल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 14 मौतें सामने आये हैं जिससे कुल मौतों की संख्या बढ़कर 526 हो गई है।  इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि फरवरी में महामारी फैलने के बाद से एकदिन में यह अबतक की सर्वाधिक वृद्धि है। इससे पहले एक दिन में मौत के सर्वाधिक 13 मामले 26 जुलाई को सामने आये थे।
 
मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान कोरोना के 1248 नये मामले सामने आये हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 72,218 हो गई है।  इजरायल में इस दौरान 1,252 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जिससे कुल स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 45,102 हो गई है। वहीं इजरायल में सक्रिय मामलों की संख्या 26,590 है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »