25 Apr 2024, 21:37:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

व्यापक आव्रजन कानून पर काम हो रहा है: डोनाल्ड ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2020 12:21AM | Updated Date: Aug 2 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उनका प्रशासन एक बड़े एवं व्यापक  आव्रजन कानून पर काम कर रहा है। ट्रम्प ने शुक्रवार को फ्लोरिडा के लिए रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस में पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस कानून को  मेरिट के आधार पर लागू किया जायेगा।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस आव्रजन बिल को लेकर उनका प्रशासन डीएसीए नामक एक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। यह संगठन अमेरिका में बचपन में अधूरे दस्तावेजों के जरिये आने वाले लोगों को देश में रहने और कानूनी रूप से काम करने की इजाजत देता है। डीएसीए की स्थापना पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान की गयी थी। इसके जरिये लोगों को दो वर्ष के लिए अमेरिका में काम करने की अनुमति, ड्राइविंग लाइसेंस और स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाता था।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »