19 Apr 2024, 20:12:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब सेना पर फिल्म और वेब सीरीज बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय से लेनी होगी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2020 12:52AM | Updated Date: Aug 1 2020 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इन दिनों सेना पर तमाम फिल्में, डॉक्यूमेंट्री और वेब सीरीज बन रही हैं। जिस पर अब भारत सरकार ने संज्ञान लिया है। इसके साथ ही केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को सलाह दी है कि सेना से जुड़ी किसी सामग्री के प्रसारण से पहले रक्षा मंत्रालय से सलाह ली जाए, हालांकि अभी इसको लेकर कोई लिखित आदेश जारी होने की बात सामने नहीं आई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि रक्षा मंत्रालय ने सेना पर बनने वाली फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री और वेब सीरीज पर विचार किया है। अब सेना से जुड़े किसी भी शो या मूवी के प्रसारण से पहले रक्षा मंत्रालय से एनओसी लेनी पड़ेगी। मंत्रालय से एनओसी मिलने के बाद ही केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड उसे सर्टिफिकेट देगा। इसके अलावा सूचना प्रसारण मंत्रालय और इलेक्ट्रानिक्स-इफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय को भी इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।

29 जुलाई को 5 राफेल लड़ाकू विमानों ने अंबाला एयरबेस पर लैंड किया था। ये भारत के सबसे हाईटेक लड़ाकू विमान हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि मीडिया संस्थान और चैनल्स की ओर से इस पर भी डॉक्यूमेंट्री बनाने की होड़ लग लाएगी। ऐसे में कोई गोपनीय जानकारी सार्वजनिक न हो इसके लिए एनओसी लेनी पड़ेगी। इसके अलावा सेना पर कई वेब सीरीज भी हाल ही के दिनों में आईं थीं। जिसमें आपत्तिजनक सीन थे। सरकार के इस आदेश से अब सेना से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री का प्रसारण नहीं हो पाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »