26 Apr 2024, 02:14:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM शिवराज सिंह चौहान की जान को खतरा बताने वाले डॉक्टर के...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2020 12:31AM | Updated Date: Aug 1 2020 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जान को खतरा बताते हुए कोविड सेंटर चिरायु अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाने वाले डॉक्टर राजन सिंह पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई भोपाल क्राइम ब्रांच ने की है। आरोपी राजन ने शिवराज सिंह चौहान के चिरायु अस्पताल में भर्ती किए जाने पर सवाल उठाते हुए वीडियो जारी किया था। 

दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें भोपाल के कोविड-केयर सेंटर चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने डॉक्टर राजन पर मुख्यमंत्री के खिलाफ मिथ्या तथ्य और भ्रामक जानकारी फैलाने का केस दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि राजन ने घर पर एक प्रेस कांफ्रेंस की थी, जिसमें उसने खुद को एचसी/पीएचडी मध्य प्रदेश कुपोषण निवारण समिति का पूर्व अध्यक्ष बताया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »