29 Mar 2024, 14:48:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बिहार के विकास के लिए केंद्र कटिबद्ध: नितिन गडकरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2020 12:28AM | Updated Date: Aug 1 2020 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से जल मार्ग के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का आ’’ान किया और कहा कि यातायात की इस व्यवस्था से माल की ढुलाई सस्ती पड़ती है। गडकरी ने शुक्रवार को उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले देश के पहले स्टेट ऑफ आर्ट पुल का लोकार्पण करते हुए कहा कि इस पुल से बिहार में ढांचागत विकास को गति मिलेगी और राज्य का तेजी से सामाजिक तथा आर्थिक विकास होगा।
 
बिहार के समग्र विकास की प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिस पुल का वह लोकार्पण कर रहे हैं उसके बनने से उत्तर और दक्षिण बिहार के जिलों के आर्थिक और सामाजिक समृद्धि तेजी से आएगी और यह पुल 'बिहार की लाइफलाइन' बनकर राज्य को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।  गडकरी ने पटना में महात्मा गांधी सेतु के नए अपस्ट्रीम लेन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा लोकार्पण किया।
 
यह पुल पटना तथा हाजीपुर को जोड़ता है और इसकी लम्बाई 5575 मीटर है। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण पर 1742 करोड़ रूपए की कुल लागत आयी है। यह विशाल पुल स्टील ट्रस सुपर स्ट्रक्चर से बनाया गया है और यह देश का पहला स्टेट ऑफ आर्ट पुल है।   इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राम विलास पासवान, अश्विनी कुमार चौबे, जनरल वी के सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »