25 Apr 2024, 19:24:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नीतीश के मंत्री ने रिया चक्रवर्ती को कहा सुपारी किलर और विषकन्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2020 5:25PM | Updated Date: Jul 31 2020 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत राजपूत के आत्महत्या मामले को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। सुशांत का परिवार अब पूरी तरह रिया चक्रवर्ती के खिलाफ हो चुका है। वहीं इस बीच बिहार के मंत्री महेश्वर हजारी ने इस मामले में आरोपी रिया को सुपारी किलर और विषकन्या तक बता दिया। मंत्री ने खुली आशंका जताई कि सुशांत की हत्या की गई होगी। महेश्वर हजारी यहीं नहीं रुके रिया चक्रवर्ती को उन्होंने बॉलीवुड की विषकन्या के खिताब से नवाजा। साथ ही आरोप लगाया कि सुशांत सिंह राजपूत को रिया ने अपने प्रेमजाल में फंसा कर जान ले ली।
 
उन्होंने कहा कि रिया चक्रवर्ती एक सुपारी किलर के रूप में सुशांत की जिंदगी में आई और उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। सुशांत के पैसे तक ट्रांसफर करवा लिए। अब साफ नजर आ रहा है कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। रिया चक्रवर्ती का विष कन्या की तरह है जिसे साजिश के तहत सुशांत के पास भेजा गया था। 
 
महेश्वर ने आगे कहा कि सुशांत सिंह की मौत के पीछे एक बड़े गैंग का हाथ हो सकता है जिसने प्लान करके सुशांत की हत्या का खेल खेला है। इस मामले में पूरी तहकीकात की जरूरत है। महाराष्ट्र पुलिस की जांच सही दिशा में नहीं है। इसलिए इस केस में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच होना जरूरी है। बिहार सरकार सुशांत के परिवार के साथ है और हम उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे। सीएम नीतीश कुमार खुद चाहते कि सुशांत सिंह को न्याय मिले।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »