19 Apr 2024, 07:34:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में आतंकवादी हमले में दो लोगों की मौत, 16 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2020 12:49PM | Updated Date: Jul 31 2020 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी शहर मैदुगुरी में बोको हराम के आतंकवादियों ने मोर्टार से गोले दागे जिससे दो लोगों की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गये। पीआर नाइजीरिया समाचार आउटलेट ने बताया कि हमला गुरुवार देर रात को हुआ जब लोग ईद उल अजहा के जश्न की तैयारी कर रहे थे। शहर के तीन जिलों में मोर्टार के गोले गिरे जिससे निवासियों में दहशत फैल गयी।
 
घटना की जांच के लिए पुलिस विस्फोटक ऑर्डिनेंस डिटेक्शन (ईओडी) के अधिकारियों को शहर में भेजा गया है। गौरतलब है कि बोको हराम पर पश्चिमी अफ्रीकी क्षेत्र में कई हमलों और अपहरणों का आरोप है। नाइजीरिया आतंकवादियों से निपटने के लिए नाइजर, कैमरून और चाड के साथ सैन्य अभियान चला रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »