29 Mar 2024, 19:52:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी बोले - सुशांत पर क्यों नहीं दर्ज की गई FIR...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2020 12:27PM | Updated Date: Jul 31 2020 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया। सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट में लिखा, "मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत पर FIR क्यों नहीं दर्ज की? पोस्टमार्टम रिपोर्ट को प्रोविजनल क्यों कहा गया? दोनों का एक कारण है: अस्पताल के डॉक्टरों को फोरेंसिक विभाग से सुशांत की विसरा रिपोर्ट का इंतजार है ताकि पता चल सके कि उसे जहर दिया गया था या नहीं। उसके नाखून भी भेजे गए हैं।
 
इससे पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को भी एक ट्वीट किया था। उस ट्वीट में उन्होंने बताया था कि उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की हत्या का अंदेशा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, "मुझे क्यों लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है।" इस कैप्शन के साथ उन्होंने ट्वीट में एक डॉक्यूमेंट शेयर किया था, जिसमें उन्हेंने हत्या की ओर इशारा करने वाले बिंदुओं पर प्रकाश डाला था।
 
सुब्रमण्यम स्वामी ने जो डॉक्यूमेंट शेयर किया, उसमें 26 बिंदुओं का जिक्र है। इनमें से 24 बिंदू हत्या की थ्योरी की ओर इशारा करते हैं जबकि सिर्फ दो आत्महत्या की थ्योरी को सपोर्ट करते हैं। शेयर किए गए डॉक्यूमेंट में सुशांत के गले पर निशान की लोकेशन का भी जिक्र है। डॉक्यूमेंट के मुताबिक, सुशांत के गले पर मिला निशान आत्महत्या की तरफ इशारा नहीं करता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »