25 Apr 2024, 01:37:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोनिया गांधी सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2020 12:39AM | Updated Date: Jul 31 2020 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार शाम सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अनुसार गांधी को शाम काे अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें नियमित परीक्षण और जांच के लिये दाखिल किया गया है। अस्पताल के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष की फिलहाल हालत स्थिर है। 
 
 अस्पताल की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर डी. एस. राना के हवाले से बताया गया कि सोनिया गांधी को शाम 7 बजे भर्ती किया गया और उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि सोनिया ने सोमवार सुबह पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के साथ बैठक भी की।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »