23 Apr 2024, 19:51:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देशभर में 24 घंटे में कोरोना के 3.20 लाख से अधिक नमूनों की जांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 3:21PM | Updated Date: Jul 15 2020 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस कोविड-19 के रिकॉर्ड  3,20,161 नमूनों की जांच की गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,20,161 नमूनों की जांच की गई जिससे अब तक जांच किए गए नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 1,24,12,664  हो गई।
 
देश में कोरोना टेस्ट लैब की संख्या भी बढ़कर 1,223 हो गई है। जांच की गति तेज करने से पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 29,429 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रति दस लाख आबादी 140 नमूना जांच करने की सलाह दी है। देश के 22 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में प्रति दस लाख आबादी 140 नमूनों से अधिक की जांच की जा रही है जिससे कोरोना संक्रमितों की पहचान जल्दी हो जा रही है और उनका उपचार भी तवरित गति से शुरू हो जा रहा है। देश में प्रति दस लाख आबादी औसतन 201 नमूनों की जांच की जा रही है।
 
गोवा में सर्वाधिक प्रति दस लाख आबादी 1,058 जांच, दिल्ली में 978, त्रिपुरा में 642, तमिलनाडु में 563, जम्मू कश्मीर में 540, पुड्डुचेरी में 511, हरियाणा में 420, लद्दाख में 353, असम में 310, कर्नाटक में 297, आंध्रप्रदेश में 260, मध्य प्रदेश में 249, चंडीगढ़ में 245, पंजाब में 243,उत्तराखंड में 242, राजस्थान में 235,  महाराष्ट्र में 198, केरल में 182, हिमाचल प्रदेश में 181, सिक्किम में 165, नागालैंड में 151 और मिजोरम में 149 नमूनों की जांच हो रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »