29 Mar 2024, 01:53:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान के 5 सैन्य अड्डों से अमेरिकी सैनिकों की हुई वापसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 3:05PM | Updated Date: Jul 15 2020 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका ने अफगानिस्तान स्थित पांच सैन्य अड्डों से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता जोनाथन हॉफमैन ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। हॉफमैन ने कहा, अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना ने पांच सैन्य अड्डे खाली करने के साथ उन्हें अपनी सहयोगी अफगान सेना को सौंप दिए हैं। इसके साथ ही अब अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या आठ हजार की करीब आधी रह गई है।
 
हॉफमैन ने अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सभी पक्षों से हिंसा कम कर बातचीत में हिस्सा लेने का आग्रह किया है। अमेरिका और तालिबान के बीच 29 फरवरी में एक समझौता हुआ था जिसमें अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की चरणबद्ध तरीके से वापसी को लेकर सहमति बनी थी। इस समझौते के तहत अमेरिका ने 135 दिनों के भीतर 13 जुलाई 2020 तक अफगानिस्तान से अपने 8600 सैनिकों की वापसी को लेकर सहमति जताई थी।
 
इस समझौते के मुताबिक यदि तालिबान भी अपने वादों को पूरा करता है तो मई 2021 तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की पूरी तरह से वापसी होगी। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में पिछले दो दशकों से जारी गृह युद्ध में अमेरिका के करीब 2400 सैनिकों की मौत हो चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कई बार कहा है कि यह युद्ध काफी लंबे समय से चल रहा है और अमेरिका इससे बाहर निकलना चाहता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »