28 Mar 2024, 20:16:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में झड़प में 5 आतंकवादियों सहित 7 की मौत, 11 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 1:10PM | Updated Date: Jul 15 2020 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंदुज। अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत कुंदुज में बुधवार तड़के तालिबानी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प में दो सैनिक और तालिबान के पांच आतंकवादी मारे गए तथा दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गये। जिला प्रमुख महबूबुल्लाह सैयदी ने बताया कि तालिबान आतंकवादियों ने आज तड़के इमाम साहिब जिले के करगज इलाके में संयुक्त अफगान सेना और पुलिस चौकी पर हमला कर दिया जिसके बाद सुरक्षा बलों के साथ उनकी झड़प हुई। लड़ाई के दौरान सुरक्षा बल के पांच सदस्य और छह आतंकवादी घायल हो गये।
 
अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में घातक गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है और सभी घायलों को प्रांतीय राजधानी कुंदुज शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में घनी आबादी वाले अधिकांश क्षेत्रों और सभी 34 प्रांतीय राजधानियों में अफगान सेना का नियंत्रण है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के बड़े हिस्से पर तालिबान आतंकवादियों ने कब्जा कर रखा है, जो लगातार अफगानिस्तानी शहरों और जिलों के खिलाफ बड़े पैमाने पर समन्वित हमले करते रहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »