20 Apr 2024, 19:52:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व युवा कौशल दिवस पर बोले PM मोदी - स्किल है युवा की सबसे बड़ी ताकत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 12:03PM | Updated Date: Jul 15 2020 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज के युवा की सबसे बड़ी ताकत उसकी स्किल ही है। यह दिन स्किल इंडिया मिशन के शुभारंभ की पांचवीं वर्षगांठ का प्रतीक है। इस डिजिटल कॉन्क्लेव का आयोजन कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त ये कार्यक्रम, WYSD प्रत्येक वर्ष 15 जुलाई को किया जाता है। इसका उद्देश्य रोजगार, सभ्य कार्य और उद्यमिता के लिए  युवाओं के कौशल के रणनीतिक महत्व को पहचानना है।
 
इस योजना के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास के लिए प्रेरित किया जायेगा। इसके अलावा मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप के महत्वपूर्ण योजनाओं-नेशनल स्किल डेवलपमेंट मिशन, नेशनल पॉलिसी फॉर स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप 2015, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और स्किल लोन स्कीम की शुरुआत की गयी। भारत में 65 फीसदी आबादी युवा- बता दें कि वर्ल्ड यूथ स्किल डे भारत के लिए और अधिक महत्वपूर्ण है। भारत में कुल आबादी के करीब 65 फीसदी लोग 35 वर्ष से कम आयु के है। भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »