29 Mar 2024, 18:24:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उमा भारती बोलीं- ज्योतिरादित्य और पायलट से जलते हैं राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 12:45PM | Updated Date: Jul 14 2020 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बीजेपी नेता उमा भारती ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी के युवा नेताओं सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया से जलते हैं, इसलिए कांग्रेस का नाश हो रहा है और सरकारें गिर रही हैं। गांधी-नेहरू परिवार में यह लोलुपता रही है कि हम ही पूरी कांग्रेस चलाएं, सरकार चलाएं।
 
उमा भारती पहली दिग्गज नेता हैं जिन्होंने खुले तौर पर सचिन पायलट को भाजपा में शामिल होने का न्यौता दिया है। उमा भारती ने अपने बयान में कहा सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों ही योग्य दावेदार हैं। दोनों मेरे भतीजे जैसे हैं। अगर सचिन यहाँ (भाजपा) आते हैं तो हमें बहुत ख़ुशी होगी।
 
उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य और सचिन जैसे युवा नेताओं से राहुल गाँधी की जलन के चलते देश के दो बड़े राज्यों में कॉन्ग्रेस की हालत इतनी बुरी हो चुकी है। उमा भारती ने कहा, “राहुल गाँधी को ऐसा लगता है कि सचिन जैसे नेताओं को बड़ी ज़िम्मेदारी मिली तो पार्टी में उनका महत्व नहीं रह जाएगा। दोनों ही नेता योग्य और कुशल हैं, उनमें नेतृत्व करने की क्षमता है। ऐसे में यदि वह (सचिन पायलट) भाजपा में शामिल होते हैं तो यहाँ उनकी क़द्र होगी। राहुल गाँधी के जेहन में जिस तरह ईर्ष्या मौजूद है, उससे केवल कॉन्ग्रेस का नुकसान ही होने वाला है।” 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »