19 Mar 2024, 12:09:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली-यूपी सहित मुंबई में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, कई राज्‍यों...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 11:55AM | Updated Date: Jul 14 2020 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में बारिश का मौसम बना हुआ है। दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले दिनों में भारत के अन्य राज्यों में भी जमकर बारिश होगी।
 
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में 16 जुलाई के बाद से मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा और दिल्ली एनसीआर में 16 जुलाई के बाद से अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। लेकिन उससे पहले दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलती हुई नहीं नजर आएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। 17 जुलाई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और वह उसके बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने 17 जुलाई तक बारिश का अनुमान जताया है।
 
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में मंगलवार को बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। जिसमें हरदोई उन्नाव, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, अयोध्या, अंबेडकर जैसे जिले शामिल है। जानकारी के लिए बता दें कि बीती रात को लखनऊ में जमकर बारिश हुई। आधी रात को मौसम पूरी तरह से बदल गया। इस दौरान कुछ देर के लिए बिजली भी गुल रही। लेकिन उसकी कमी ज्यादा नहीं खली क्योंकि भीषण उमस झेल रहे राजधानी वासियों को मौसम की ठंडक की सौगात मिल गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »