29 Mar 2024, 07:19:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फंदे पर लटकता मिला BJP विधायक का शव, पार्टी ने कहा - हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2020 1:03PM | Updated Date: Jul 13 2020 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल के हेमताबाद से बीजेपी विधायक देवेंद्र नाथ रे का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। देवेंद्र का शव उनके गांव में रस्सी से लटका हुआ मिला। देवेंद्र नाथ का शव सोमवार सुबह एक दुकान के बाहर लटका मिला। जिसके बाद से ममता सरकार पर सवाल उठने चालू हो गए हैं। पश्चिम बंगाल भाजपा इसे हत्या बता रही है।
 
बता दें कि देवेंद्र राय पिछले साल ही माकपा से भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी की सदस्यता ली थी। विधायक के स्वजनों तथा स्थानीय लोगों के मुताबिक कल रात में कुछ बाइक सवार उन्हें घर से बुलाकर ले गए थे और सुबह घर से एक किलोमीटर दूर एक दुकान के बरामदे में रस्सी से झूलता उनका शव मिला।
 
भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि उनके विधायक की हत्या की गई है। इस मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, पश्चिम बंगाल के हेमताबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे की संदिग्ध जघन्य हत्या बेहद चौंकाने वाली और घटिया है। यह ममता सरकार में गुंडा राज और कानून-व्यवस्था की विफलता है।
 
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने निंदा करते हुए पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘निंदनीय और कायरतापूर्ण कृत्य !!! ममता बैनर्जी के राज में भाजपा नेताओं की हत्या का दौर थम नहीं रहा। CPM छोड़ भाजपा में आये हेमताबाद के विधायक देबेंद्र नाथ रॉय की हत्या कर दी गई। उनका शव फांसी पर लटका मिला। क्या इनका गुनाह सिर्फ भाजपा में आना था ?…’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »