28 Mar 2024, 21:20:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

FB चैट से लूट : लड़की बन मिलने बुलाया और लूट लिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2020 5:35PM | Updated Date: Jul 10 2020 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में कल रात लूट की अजीब घटना में लुटेरों ने ‘शिकार‘ को फेसबुक पर किसी लड़की की फेक आईडी से चैट करते हुए बुलाया और उसको बुरी तरह पीटकर उसकी बाईक व मोबाईल छीन लिए। पुलिस के अनुसार परसराम नगर निवासी युवक को फेसबुक पर एक लड़की ने चैटिंग कर मिलने के लिए गिलपत्ती गांव बुलाया था। युवक जैसे ही वहां पहुंचा। पांच युवकों ने उस पर हमला कर दिया। उसे डंडों और रॉड से पीटना शुरू कर दिया, उसका मोबाईल, बाईक छीन ली। घायल युवक को नौजवान वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। कैनाल कालोनी पुलिस थाना प्रभारी चमकौर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »