20 Apr 2024, 09:30:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राकांपा जिला उपाध्यक्ष दत्तात्रेय पटोले की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2020 5:31PM | Updated Date: Jul 10 2020 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सांगली। महाराष्ट्र के सांगली जिले के औद्योगिक क्षेत्र मिराज में शुक्रवार अपराह्न अज्ञात लोगों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के जिला उपाध्यक्ष दत्तात्रेय पटोले की हत्या कर दी। सांगली शहर पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय पटोले कुपवाड़ स्थित अपने घर से शहर की ओर जा रहे थे। मिराज औद्योगिक क्षेत्र के समीप रोहिणी कोल्ड स्टोरेज के पास तीन अज्ञात लोग पटोले का इंतजार कर रहे थे और अज्ञात लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल को रोक लिया और पिटना शुरू कर दिया।
 
हालांकि पटोले अपनी जान बचाने के लिए कोल्ड स्टोरेज की ओर भागे लेकिन उन पर आरोपियों ने तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। पटोले की हत्या की सूचना मिलने बाद शहर की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और हत्यारों के खिलाफ जांच अभियान शुरू कर दिया। पटोले को दो वर्ष पूर्व ही राकांपा का उपाध्यक्ष बनाया गया था। प्राथमिक जांच के अनुसार हत्या के पीछे आर्थिक लेन देन माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »