28 Mar 2024, 20:47:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में कोरोना के 1853 नए मामले आए सामने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2020 6:40PM | Updated Date: Jul 8 2020 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया में 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 1853 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण संक्रमितों की संख्या बढ़कर 68079 हो गयी है।  इस दौरान  50 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3359 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में इस महामारी से आठ सौ और लोग ठीक हुए हैं,जिसके बाद इस संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 31585 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटों में उत्तरी सुमात्रा, जकार्ता, मध्य जावा, पूर्वी जावा  तथा दक्षिण सुलावेसी में कोरोना के मामले दर्ज किये गये। वहीं सबसे अधिक मामले युरियांटो में दर्ज किये गये। मंत्रालय के अनुसार जम्बी, रियाउ, बंगका, बेलिटुंग, पश्चिमी सुमात्रा, पश्चिमी कलिमंटन, उत्तरी कलिमंटन तथा पश्चिमी पापुआ में कोरोना के कोई मामले दर्ज नहीं किये गये हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »