28 Mar 2024, 20:54:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वंदे भारत मिशन के तहत 25 विमानों का संचालन कर रहा है स्पाइसजेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2020 7:36PM | Updated Date: Jul 6 2020 7:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। एयरलाइन स्पाइसजेट विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए देश के वंदे भारत मिशन (वीबीएम) के तहत 25 विमानों का संचालन कर रहा है। स्पाइसजेट वीबीएम के तहत संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और ओमान से करीब 4,500 भारतीयों को वापस लाने में मदद कर रहा है। एयरलाइन ने अब तक अहमदाबाद, गोवा, जयपुर में हजारों भारतीयों की वापसी के लिए वीबीएम के तहत रस अल-खैमा, जेद्दा, रियाद और दम्मम से छह उड़ानों का संचालन किया है। 
 
स्पाइसजेट ने इस महीने बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, कोझिकोड, कोच्चि में भारतीयों को वापस लाने के लिए रस अल-खैमा, जेद्दा, दम्मम, रियाद और मस्कट से  19 विमानों का संचालन करेगा। स्पाइसजेट के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, ‘‘भारतीय नागरिकों को उनके परिवारों से मिलाने के इस महत्वपूर्ण मिशन का स्पासइजेट का हिस्सा होना हमारे लिए गर्व की बात है। वंदे भारत मिशन वास्तव में भारत सरकार की एक सराहनीय पहल है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »