29 Mar 2024, 07:58:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

स्थिति की समीक्षा के लिए लेह पहुंचे मोदी और जनरल रावत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2020 1:56PM | Updated Date: Jul 3 2020 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत गलवान घाटी में चीन के सैनिकों और भारतीय सैनिकों के बीच खूनी संघर्ष के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को लद्दाख के लेह पहुंचे। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मोदी चीन की सेना के साथ हिंसक झड़प में घायल हुए सैनिकों से मुलाकात करेंगे। उनकी सैनिकों से मुलाकात को सेना को नैतिक समर्थन मिलेगा। वह लेह में 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मिलेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी लेह के दौरे पर जाने वाले थे लेकिन उन्होंने गुरुवार को अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »