29 Mar 2024, 14:34:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत का मस्तक किसी भी हाल में झुकने नहीं देंगे : राजनाथ सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2020 1:31PM | Updated Date: Jun 7 2020 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लद्दाख को लेकर शुरू हुए भारत-चीन सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Zee News के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि वे भारत का सिर किसी भी हाल में झुकने नहीं देंगे। लद्दाख बॉर्डर पर भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले भी भारत और चीन के बीच में पहले भी ऐसी घटनाएं होती रही हैं। इस समय भी दोनों तरफ फोर्स हैं लेकिन भारत और चीन के बीच मिलिट्री लेवल पर बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि हम भारत का मस्तक किसी भी हालत में झुकने नहीं देंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम इस मसले को सुलझा लेंगे। उन्होंने कहा कि हम न तो किसी देश को झुकाना चाहते हैं और न ही अपने देश को झुकने देंगे।

चीन और भारत के बीच जारी गतिरोध को हम सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि मैं देशवासियों को ये विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम भारत का सिर कभी झुकने नहीं देंगे। नेपाल के नक्शा विवाद पर राजनाथ सिंह ने कहा कि नेपाल के साथ भारत के भावनात्मक रिश्ते रहे हैं। हम कभी नहीं चाहेंगे कि इन रिश्तों में खटास आए। हम इस मसले को बातचीत से हल करेंगे। नेपाल भारत का भाई है। ये पूछे जाने पर कि क्या नेपाल को चीन उकसा रहा है तो उन्होंने कहा कि मैं यहां किसी पर आरोप नहीं लगा रहा। लेकिन ऐसा हो सकता है। लेकिन भारत हमारा भाई है। हम उसके साथ बातचीत से विवाद को हल कर लेंगे। 

मोदी सरकार 2।0 के एक साल पूरा होने पर रक्षामंत्री ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री ने जो भी जिम्मेदारी दी है मैं उसे कड़ी मेहनत के साथ पूरी कर रहा हूं। आत्मनिर्भर भारत के बारे में रक्षामंत्री ने कहा कि पीएम भारत को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। पीएम का सपना है कि भारत अन्य देशों से सामान इंपोर्ट न करे बल्कि एक्सपोर्ट करे। उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की राह पर चल पड़ा है। इसे कुछ समय लग सकता है लेकिन ये होकर रहेगा। कोरोना वायरस के बाद लोगों की जिंदगियां पूरी तरह से बदल जाएंगी अब पहले जैसा कुछ भी नहीं रह जाएगा। क्या राजनीति पर भी इसका असर पड़ेंगे ये पूछे जाने पर राजनाथ सिंह ने कहा कि अब वर्चुअल रैलियां होंगी। मैं 8 जून मोदी सरकार 2।0 के एक साल पूरा होने पर महाराष्ट्र में एक वर्चुअल रैली करूंगा। आने वाले समय में वर्चुअल रैलियां ही होंगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »