29 Mar 2024, 20:44:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

निसर्ग: चक्रवाती तूफान निसर्ग के विदर्भ में और कमजोर पड़ने के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 12:17AM | Updated Date: Jun 5 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान निसर्ग के महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में कम दबाव वाले क्षेत्र में प्रवेश के कारण और कमजोर पड़ने की संभावना है।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)  के मुताबिक चक्रवाती तूफान निसर्ग 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्वी इलाके की ओर बढ रहा है। यह महाराष्ट्र के अकोला से 60 किलोमीटर उत्तर पश्चिम, नागपुर से 220 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम तथा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 230 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्वी में स्थित है। 
 
आईएमडी ने पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने तथा अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे तथा अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 
 
विदर्भ और उससे सटे मध्य प्रदेश के पश्चिमी जिलों में 35-45 किमी प्रति घंटे से लेकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चल रही है। मौसम ब्यूरो ने कहा कि अगले 12 घंटों के दौरान इसकी रफ्तार के धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।  निसर्ग के कारण रायगढ़ जिले के पास बुधवार को हुए भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »