24 Apr 2024, 13:31:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना को रोकने में हाइड्रोक्सिक्लोरोक्विन का प्रयोग हो सकता है : रूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 12:48AM | Updated Date: Jun 4 2020 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए एक दवा के तौर पर इस्तेमाल किये जाने की सिफारिश की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के इलाज पर ताजा सिफारिशों में इस आशय की अनुशंसा की है। मंत्रालय ने कहा है कि यदि यह दवा उपलब्ध नहीं है, तो इसके स्थान पर मेफ्लोक्वीन का इस्तेमाल किया जा सकता है।  स्वास्थ्य मंत्रालय के दस्तावेजÞ में कहा गया,‘‘हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को कीमो रोकथाम का एक साधन माना जाता है।
 
यदि यह उपलब्ध नहीं है, तो मेफ्लोक्वीन का उपयोग किया जा सकता है।’’ गौरतलब है कि अमेरिका समेत कई देश हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को कोरोना को रोकने के लिए कारगर दवा मानते हैं। भारत में बनने वाली इस दवा को लेकर वैश्विक पैमाने पर बहस जारी है और अब रूस के बयान के बाद एक नयी बहस की शुरूआत हो सकती है। अमेरिका ने इस दवा के आयात को लेकर भारत पर दबाव भी बनाया था।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »