29 Mar 2024, 18:05:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दुनिया की वह एक मात्र खूबसूरत रानी जिसके बारे में इतिहास में सबसे ज्यादा लिखा गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2020 10:21AM | Updated Date: Jun 2 2020 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको भी उस खूबसूरत रानी के बारे में जरूर जानना चाहिए जिसके बारे में सबसे ज्यादा लिखा गया है। इस रानी के लिए कितने राजा-महाराजाओं के बीच युद्ध हुए और कई लोगों ने इसके पीछे अपनी जान तक कुर्बान कर दी। हम बात कर रहे हैं खूबसूरत रानी क्लियोपैट्रा की। दिखने में मिस्र की ये रानी इतनी ज्यादा खूबसूरत थी कि कई कंपनियां आज भी उनके नाम से ब्यूटी प्रोडक्ट्स और आर्टिकल्स बेचती हैं। करीब 2000 साल बाद भी इस रानी के बारे में चर्चा अभी जारी है।

मिस्र की रानी क्लियोपैट्रा जितनी अधिक खूबसूरत थीं, उतनी ही अधिक निडर भी थी। वह दिखने में बेहद ही आकर्षक और खूबसूरत थी कि कोई भी उसे देख के अपना दिल दे बैठे। यह एक कूटनीतिज्ञ महिला थी तथा इस रानी को 6 भाषाएं आती थी। उनके पिता टोलेमी की मौत उसी समय हो गई थी जब क्लियोपैट्रा 14 साल की थी। ऐसे में मिस्र की कमान उनके छोटे भाईयों के हाथों में आ गई। लेकिन यह महात्वाकांक्षी रानी मिस्र पर अकेले ही राज करना चाहती थी। लेकिन वहां की जनता नही चाहती थी कि कोई महिला उन पर राज करें इसलिए उस से सत्ता छीन लो गई तो वो भाग कर सीरिया आ गई लेकिन कुछ समय बाद अपने भाई की सेना का सामना करने के लिए दोबारा पहुंची।

इसके लिए उसने एक अन्य राजा सीजर से मदद मांगी। क्लियौपेट्रा को देखते सीजर को उससे प्यार हो गया। उसी की मदद से उसने मिस्र जीत लिया। क्लियौपेट्रा ने सीजर के बेटे को जन्म दिया जिसका नाम रखा गया टोलेनी सीज़र या सीज़ेरिओन। लेकिन बाद में सीजर की भी हत्या हो गई और वहां की कमान मार्क एंटनी के हाथों में आ गई। उसने क्लियौपेट्रा को मिलने के लिए बुलवाया। उसे देखते ही मार्क एंटनी अपना दिल दे बैठा और आजीवन उसकी सत्ता की रक्षा करने का वादा किया। बाद में ये सुनने में आया कि क्लियौपेट्रा ने आत्महत्या कर ली है, एंटनी ने भी अपनी ही तलवार से खुद की जान ले ली। ये माना जाता है कि रानी क्लियौपेट्रा ने खुद को जहरीले सांप से डंसवाकर आत्महत्या कर ली। इस रानी के बारे में आज तक ना ही कोई कब्र और ना ही कोई सबूत मिले हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »