28 Mar 2024, 16:46:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मौसम विभाग की चेतावनी- इस बार उत्तर भारत में सामान्य से ज्यादा होगी बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2020 5:45PM | Updated Date: Jun 1 2020 5:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश के दक्षिण राज्य केरल में  दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही केरल में बरसात का चार महीने लंबा मौसम शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि  इस बार पूरे उत्तर भारत में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में देश के अन्य हिस्सों की तुलना में कम बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल राज्य में दस्तक दे दी है।
 
देश में 75 फीसदी बारिश जून से सितंबर तक चलने वाले इस मॉनसून की वजह से ही होती है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने 30 मई को ही मॉनसून आने की घोषणा की थी, हालांकि मानसून दो दिन बाद यानि एक जून को आया। स्काईमेट के पूर्वानुमान को इनकार करते हुए आईएमडी ने कहा था कि इस तरह की घोषणा के लिए अभी स्थितियां बनी नहीं हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »