20 Apr 2024, 08:41:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वाशिंगटन में जॉर्ज की मौत के खिलाफ सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2020 12:19AM | Updated Date: Jun 1 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में लोगों ने अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के खिलाफ सड़कों पर उतर कर हिंसक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक अफ्रीकी मूल के अश्वेत अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत का एक वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने सड़कों पर आकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को प्लास्टिक की बोतलों में पानी भरकर पुलिस अधिकारियों पर फेंकी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस के नजदीक शेवरलेट की गाड़यिों में आग लगा दी। यह गाड़यिां पुलिस और विशेष सेवा के अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल की जाती हैं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। दरअसल, अमेरिका के मिनेपॉलिस शहर में अश्वेत अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की सोमवार को पुलिस हिरासत में मौत हो गयी थी। फ्लॉयड पर नकली बिल के जरिये भुगतान करने का आरोप था।  एक वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में काफी नाराजगी है।

इस वीडियो में एक श्वेत पुलिस अधिकारी जॉर्ज फ्लॉयड नाम के एक निहत्थे अश्वेत व्यक्ति की गर्दन पर घुटना टेककर उसे दबाता दिखता है। इसके कुछ ही मिनटों बाद 46 वर्षीय जॉर्ज फ्लॉयड की मौत हो गयी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि जॉर्ज और उनके आस-पास खड़े लोग पुलिस अधिकारी से उन्हें छोड़ने का अनुरोध  कर रहे हैं। जॉर्ज की गर्दन पर घुटना रखने वाले डेरेक शॉविन नामक पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर हत्या के आरोप लगाए गए हैं। इस घटना के संबंध में अब तक चार पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जा चुका है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »