29 Mar 2024, 16:07:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस समय देश के गरीबों को पत्र नहीं बल्कि उनके खातों में पैसे चाहिए : कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 12:22PM | Updated Date: May 30 2020 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि वैश्विक महामारी से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के चलते देश की आम जनता के साथ गरीब, किसान, श्रमिक परेशान है, इस समय देश के गरीबों को पत्र नहीं बल्कि उनके खातों में पैसे चाहिए जिससे अपना जीवन यापन कर सके। कांग्रेस के राष्ट्रीय  प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने शनिवार को वीडियों जारीकर कहा ‘‘आदरणीय मोदी जी देश की जनता को पत्र देने से काम नहीं चलने वाला है। पत्र से पेट नहीं भरता, देश के हर गरीब के खाते में 10,000 रूपया भेजिए।
 
सिंह ने कहा कि आज समूचा देश कोरोना महामारी  से तस्त्र है। करोड़ों लोगों की नौकरियां जा चुकी है। लाखों लोग बीमार हो चुके हैं। उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर लोगों को पत्र देकर प्रधानमंत्री अपनी सरकार का गुणगान में लगे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के गरीबों को पत्र की नहीं उनके खाते में दस हजार रूपये भेजने की जरूरत है। श्री मोदी अपना गुणगान कभी भी कर सकते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »