19 Apr 2024, 13:21:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

2 हफ्ते बढ़ सकता है लॉकडाउन, पहले के मुकाबले ज्यादा छूट संभव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 12:14AM | Updated Date: May 30 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि कल लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइंस भी आ सकती है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बीच बेहद अहम मीटिंग हुई। अमित शाह की राज्यों के सीएम के साथ मीटिंग में किसी राज्य ने लॉकडाउन हटाने की सिफारिश नहीं की जिसकी पूरी डिटेल अमित शाह ने पीएम मोदी को दी।
 
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को सभी मुख्यमंत्रियों से बात की और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 31 मई के बाद बढ़ाए जाने पर उनके विचार जाने। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लॉकडाउन के चौथे चरण की समाप्ति से महज तीन दिन पहले गृह मंत्री ने मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर बातचीत की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »