28 Mar 2024, 22:40:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस राज्‍य में लगेगा लॉकडाउन 5.0 - जल्‍द ही जारी होंगे नए नियम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 12:00AM | Updated Date: May 30 2020 12:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त हो रहा है। इसके बाद ज्यादातर राज्य सरकारें सिर्फ कंटेनमेंट जोन में ही प्रतिबंध लगाना चाहती हैं। ऐसे में कुछ राज्य लॉकडाउन के पांचवें चरण की तैयारी में लगे हैं, ओडिशा भी उन्हीं में से एक है। भुवनेश्वर के पुलिस कमिश्नर डॉ. एस. सारंगी ने शुक्रवार को बताया कि अगले कुछ दिनों में लॉकडाउन 5.0 को लेकर नियमों की घोषणा कर दी जाएगी।
 
उन्होंने कहा - जैसा कि हमने राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बहाल कर दिया है, ऐसे में हमें यह देखकर सुनिश्चित करना होगा कि कोविड-19 किस तरह से फैल रहा है। एक बार जब हम पाबंदियों में ढील देते हैं, तो भी महामारी को नियंत्रण में रख सकते हैं बशर्ते जनता अपनी जिम्मेदारी को समझे। 
 
दूसरी ओर, ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 63 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,723 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ताजा नए मामलों में से 61 हाल ही में देश के अन्य हिस्सों से विभिन्न जिलों में लौटे हैं। वहीं दो मामले संक्रमण के संपर्क का पता लगाने से सामने आए हैं। नए मामले 15 जिले से सामने आए हैं।
 
सबसे ज्यादा नए 12 मामले खुर्दा जिले से आए हैं। इसके बाद 11 मामले जगतसिंहपुर, नौ मामले ढेंकनाल, सात मामले नयागढ़, छह मामले बोलांगीर और चार गंजाम जिले से सामने आए हैं। वहीं तीन-तीन मामले बालासोर और कटक से, दो सुंदगरढ़ से और एक-एक पुरी, मयूरभंज, संबलपुर, कोरापुट, झारसुगुडा और नबरंगपुर से सामने आए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »