19 Apr 2024, 11:14:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चीन सीमा की स्थिति पर चुप्पी तोड़े सरकार : राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2020 12:57PM | Updated Date: May 29 2020 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन सीमा पर तनाव की स्थिति को लेकर सरकार की चुप्पी को खतरनाक बताया है और कहा है कि संकट से जूझ रही देश की जनता को असलियत बतायी जानी चाहिये।  गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा  "संकट के इस दौर में चीन सीमा की स्थिति को लेकर सरकार की चुप्पी से अटकलबाजी जोर पकड़ रही है और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। सरकार को देश की जनता को साफ-साफ बताना चाहिए कि सीमा पर हो क्या रहा है।" गौरतलब है कि लद्दाख से लेकर सिक्किम तक चीन सीमा पर इस माह की शुरुआत से तनाव की स्थिति है और दोनों ओर से सैनिकों के बीच पथराव की घटनाएं और झड़पें हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »