19 Apr 2024, 20:27:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोविड-19 से लाइफ स्टाइल बदली, नई तकनीक से करें व्यापार : कलराज मिश्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2020 5:23PM | Updated Date: May 27 2020 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि कोविड-19 से लाइफ स्टाइल बदल गई है, अब व्यापार में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करना होगा। मिश्र ने बुधवार को यहां राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से देशभर के व्यापारियों से संवाद किया। इस कॉन्‍फ्रेंस का आयोजन कॉन्फेडेरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज में व्यापार को बढाने के लिए बहुत सविधाएं दी है। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना की शिशु, किशोर व तरूण योजना में व्यापारी आसानी से ऋण ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी समस्याएं सुन ली है। निराकरण के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार को व्यापारियों की समस्याएं भेजी जायेगी।
 
मिश्र ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से सभी लोग प्रभावित हुए है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घडी में घबराना नही है। आपसी संवाद की प्रक्रिया आत्मविश्वास जागृत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से उद्योग, शिक्षा सहित सभी क्षेत्र प्रभावित हुए है। छोटे व्यापारी अधिक प्रभावित हुए है। केन्द्र सरकार ने सभी को राहत देने के लिए आर्थिक पैकेज दिया है। इससे सभी लोग लाभान्वित होंगे।  वीडियो कान्फ्रेन्स में कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी. सी. बरतिया ने देश के सात करोड व्यापारियों की ओर से राज्यपाल मिश्र का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए स्वदेशी अभियान का शुभारम्भ किया है। महिलाओं को अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा से जोडा जा रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »