25 Apr 2024, 18:50:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Lockdown: 2 और हफ्तों के लिए बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन, इन 11 शहरों पर रहेगा जोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2020 3:15PM | Updated Date: May 27 2020 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनियाभर के साथ भारत में इस समय कोरोना वायरस महामारी कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए देश में बीते 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन का चौथा फेज 31 मई को पूरा हो रहा है। ऐसे में रोजोना बढ़ते मामलों के चलते देश में 2 और हफ्तों के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है।

'मन की बात' में लॉकडाउन 5.0 पर चर्चा कर सकते PM मोदी : सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 'मन की बात' में लॉकडाउन 5.0 पर चर्चा कर सकते हैं। इस बार देश के ज्यादातर हिस्सों में पाबंदियों में छूट मिलने की संभावना है। लॉकडाउन 5.0 में 11 शहरों पर ज्यादा जोर रहेगा। दिल्ली, मुंबई, ठाणे, बेंगलुरु, पुणे, इंदौर, चेन्नई, जयपुर, सूरत, कोलकाता और अहमदाबाद शामिल है। लॉकडाउन 5.0 में धार्मिक स्थल खोलने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके साथ कंटेनमेंट जोन को छोड़कर जिम खोलने की मंजूरी भी मिल सकती है।

लॉकडाउन की समीक्षा हर 14 दिन में की जाएगी : सूत्रों के हवाले से इकोनॉमिक टाइम्स ने एक रिपोर्ट में बताया है कि लॉकडाउन की समीक्षा हर 14 दिन में की जाएगी, जब तक कि सभी प्रतिबंधों को नहीं हटा लिया जाता। ऐसी चर्चा है कि सरकार 31 मई के बाद लॉकडाउन आगे बढ़ने की स्थिति में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को छूट और प्रतिबंध तय करने का अधिकार दे सकती है। राष्ट्रीय स्तर के निर्देश पहले की तरह गृह मंत्रालय ही जारी करेगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »