29 Mar 2024, 10:50:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रेमी के साथ भाग गई 3 बच्‍चों की मां, होम क्वारंटीन था....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2020 12:05AM | Updated Date: May 27 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भागने का मामला सामने आया है। इस दौरान उसका होम क्वारंटीन था। पति दिल्ली में मजदूरी करता है। इन दिनों घर आया हुआ था। छतरपुर पुलिस को मिली रिपोर्ट के मुताबिक 50 वर्षीय प्रवासी मजदूर 19 मई को छतरपुर स्थित मुंडेरी गांव लौटा था। वह दिल्ली में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था। परिवार भी डेढ़ साल पहले तक उसके साथ ही रहता था। बाद में उसकी पत्नी बच्चों के साथ घर लौट आई थी और मुंडेरी गांव में रहती थी।
 
पीड़ित ने बताया कि वह घर की पहली मंजिल पर रहता था, पत्नी और बच्चे ग्राउंड फ्लोर पर थे। दिल्ली से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लौटने के बाद प्रवासी मजदूर अपने घर की पहली मंजिल पर 14 दिनों के लिए क्वारंटीन था। 24 मई को उसने अपने कमरे को बाहर से बंद पाया। वह किसी तरह से दरवाजा खोल बाहर आया। लेकिन घर में उसकी पत्नी और तीन बच्चे गायब मिले। रिश्तेदारी व जान पहचान वालों के यहां तलाशने के बाद भी पत्नी व बच्चों का सुराग नहीं लगा तो उसने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई और बच्चों को साथ लेकर पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने की आशंका जताई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »